August 8, 2026 2:28 am

एसटीएफ को मिली कामयाबी: जीएसटी चोरी करने वाले चार धरे गए 

एसटीएफ फील्ड इकाई नोएडा ने दिल्ली एनसीआर से दबोचा 

दो लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड व 55840 रूपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बोगस फर्मों का पंजीकरण कर फर्जी इनवाइस और ई-वे बिल से सरकार को सौ करोड़ से ज्यादा का चूना लगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एसटीएफ फील्ड इकाई नोएडा ने खुलासा किया है। एसटीएफ टीम ने गिरोह के चार सदस्यों को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरोह फर्जी दस्तावेज के जरिए वास्तविक फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) बेचकर बड़े पैमाने पर कर चोरी कर रहा था। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड व 55 840 रूपए की नकदी हुए हैं।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के मुताबिक काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में एक गिरोह है जो जीएसटी चोरी कर सरकार को करोड़ों का नुक़सान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने शुक्रवार को नई दिल्ली निवासी हरदीप सिंह उर्फ प्रिंस, नई दिल्ली निवासी जितेंद्र झा, पश्चिम विहार नई दिल्ली निवासी पुनीत अग्रवाल व नई दिल्ली निवासी शिवम को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग बोगस फर्मों को फर्जी इनवाइस ई वे बिल के माध्यम से वास्तविक फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट को बेचते हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह अबतक सौ करोड़ से अधिक जीएसटी की चोरी कर चुके हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!