अवैध अफीम, कोकीन, गांजा, आर्गेनिक एमडी ड्रग्स बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। स्कूल और नाइट क्लबों के आसपास अवैध मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय स्तर पर सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को मुखबिर चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को इनके पास से पास से कोकीन, अफीम, गांजा, ऑर्गेनिक गांजा और एमडी ड्रग्स बरामद हुई हैं।
एसटीएफ टीम को लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और पार्टियों में नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। इस पर एसटीएफ की टीम ने जांच शुरू की। उसके बाद यह गिरोह एसटीएफ के हत्थे चढ़ा।
दिल्ली से लाते थे नशीले पदार्थों की खेप
सीओ एसटीएफ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली से कोकीन, अफीम, गांजा और अन्य मादक पदार्थ लखनऊ लाते थे। इसकी सूचना गुरुवार को एसटीएफ को मिली। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम महरौली जौनापुर, साउथ दिल्ली निवासी राजकुमार उर्फ चिका, महरौली निवासी राजकुमार, हुसैनगंज निवासी सैय्यद दावर अलवी , रामगढ ताल, गोरखपुर निवासी यश श्रीवास्तव उर्फ उत्तम और नाका हिण्डोला निवासी प्रभजीत सिंह बताया।
छात्रों को निशाना बनाते हुए उनके हाथों बेचते थे
एसटीएफ के सीओ दीपक कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राजकुमार उर्फ चीका और राजकुमार दिल्ली से नशीले पदार्थों की खेप लाते थे, जिसे लखनऊ में यश श्रीवास्तव और प्रभजीत सिंह को बेचा जाता था। यश और प्रभजीत इस कोकीन को शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सप्लाई करते थे। गिरोह के सदस्य बच्चों को डराकर चुप करा देते थे, ताकि कोई शिकायत न हो। छात्रों को आधा-आधा ग्राम की मात्रा में नशा बेचा जाता था, जिससे कोई गंभीर असर न दिखे और शक न हो।




