August 8, 2026 2:17 am

एसटीएफ: प्रतिबंधित जानवर को काट कर नदी में फेंकने वाला धरा   

यूपी एसटीएफ नें घोषित किया था 50 हजार रूपये का ईनाम 

गिरफ्तारी से बचने के लिये इधर उधर छिपने का कर रहा था प्रयास 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने प्रतापगढ़ जिले के थाना देल्हूपुर से रूपये 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश का मोहम्मद आमिर को प्रतापगढ़ के प्राइमरी स्कूल के आगे बस स्टाप के पास से गिरफ्तार किया है ।पकड़ा गया आरोपी प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर में दर्ज धारा -303 (2) बी०एन०एस० व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहा था।

पकड़ा गया आरोपी मौ० आमिर निवासी फजिलाबाद उर्फ कालूपुर बहरिया, भाना बहरिया. जनपद प्रयागराज का है। इसका मूल पता-सराय केसव उर्फ बागी, थाना मऊआइमा प्रयागराज है औऱ हालपता-आधारगंज कस्बा लालगोपालगंज थाना नवाबगंज, प्रयागराज है।

यूपी एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार मोहम्मद आमिर अपने ननिहाल ग्राम फजिलाबाद उर्फ कालूपुर बहरिया, भाना बहरिया, जनपद प्रयागराज में रहता था। 16/17 जनवरी 2026 को वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरसण्डा से गायों को चुराकर उनका वध करके सिर काटकर नदी में फेंक दिया था।मांस बेंचने के लिए शरीर उठा ले गये थे, जिसको लेकर थाना देल्लूपुर जनपद प्रतापगढ़ में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया था। जिसे कुछ दिन बाद पता चला कि इस मुकदमे में उसके ऊपर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित हो चुका है।जिससे वह गिरफ्तारी के भय से इधर उधर छिपकर रहने लगा था। मो० आमिर को धारा-303 (2) बी०एन०एल० व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में दाखिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!