August 8, 2026 4:05 am

एसटीएफ व आगरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

पैर में लगी गोली, अवैध असलहा व कारतूस बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगरा जिले के एकता थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यूपी एसटीएफ, पुलिस और पचास हजार के इनामी कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश लंगड़ा होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कुल डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं।

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गाजियाबाद के इनामी अपराधियों का गैंग आगरा जिले के एकता थाना क्षेत्र में मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

इस सूचना पर एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि एसटीएफ व पुलिस घेरेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के आगे बढ़ी कि तभी गैंग का एक बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया।

एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र स्थित सिरौली निवासी पवन उर्फ कल्लू पुत्र संतराम के रूप में हुई।

बताया जा रहा है गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ आगरा जिले ताजगंज थाने रंगदारी के मुकदमे में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

एसटीएफ के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि पवन एक कुख्यात अपराधी है और अमित कसाना गैंग का शूटर है। इसके खिलाफ हत्या के चार, रंगदारी के दो सहित कुल डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में हत्या के मामले में एक लाख इनामी रह चुका, जिसमें देश की राजधानी दिल्ली से जेल जा चुका था। सलाखों के पीछे रहते हुए हरियाणा राज्य के कुख्यात बदमाश हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया था। एसटीएफ का कहना है कि वर्ष 2025 में जेल से छूटते ही बड़े पैमाने पर रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया था। मनबढ़ कुख्यात बदमाश पवन गैंग के साथ मिलकर एक बार फिर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए कुख्यात बदमाश के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!