August 8, 2026 2:30 am

एसपीओ को डीसीपी पश्चिमी ने सम्मानित किया

लखनऊ। (संवाददाता) पुलिस प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले एसपीओ को ठाकुरगंज थाने पर सम्मानित किया गया। ठाकुरगंज थाने पर डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव,एसीपी चौक राजकुमार सिंह,ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी एसपीओ को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

एडीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि ईद, मोहर्रम, दशहरा, दीपावली, नगर कीर्तन या अन्य पर्व में यह टीम हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती है। सम्मानित होने वालों में अनिल गुप्ता, हजीब खान समेत कई एसपीओ शामिल रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!