August 8, 2026 2:25 am

ओमेक्स बिल्डिंग की निर्माणाधीन दीवार ढही, तीन मजदूर घायल 

इलाके में हड़कंप, पुलिस बचाव कार्य में जुटी 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। विभूतिखंड क्षेत्र सीएनजी पंप के सीएम ग्रिड के तहत काम चल रहा था कि तभी ओमेक्स बिल्डिंग की निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब कर गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विभूतिखंड क्षेत्र के सीएनजी पंप के पास ओमेक्स बिल्डिंग है। बताया जा रहा है कि यहां सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य चल रहा है। रोज की तरह रविवार को भी यहां मिस्त्री और मजदूर का कर रहे थे कि इसी दौरान ओमेक्स बिल्डिंग की निर्माणाधीन दीवार ढह गई। जिससे वहां पर काम कर रहे मजदूर धड़धड़ाते हुए नीचे आ गए। बताया जा रहा है मलबे तीन मजदूर दबकर जख्मी हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में जेसीबी की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायलों में सीतापुर निवासी दीपू, मलिहाबाद निवासी राम आसरे व सीतापुर निवासी फकीरे, जिन्हें इलाज के लिए पुलिस डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि पुलिस के आलाधिकारी और बिल्डिंग के जिम्मेदार अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कौन ठेकेदार है इसका पता नहीं चल पाया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!