August 8, 2026 2:29 am

कन्नौज: फौलाद जैसी दीवार फांदकर दो कैदी फुर्र, धरी रह गई सुरक्षा 

लापरवाही बरतने वाले डिप्टी जेलर, तीन जेल वार्डर निलंबित 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कन्नौज जिला जेल की फौलाद जैसी चहारदीवारी के बीच रविवार को उस समय सुरक्षा में सेंध लग गई जब दो बंदी कंबल की रस्सी बनाकर उसके सहारे दीवार फांद कर भाग निकले। यह घटना उस वक्त है जब नए साल के जश्न में पुलिसकर्मी और जिम्मेदार अफसर सराबोर थे। खास बात यह है कि करीब 22- 23 फीट ऊंची दीवार फांद कर क़ैदी फरार हो गए और जिम्मेदार अधिकारियों को भनक तक नहीं लग सकी। जेल प्रशासन को इसकी खबर तब लगी जब बंदियों की गिनती शुरू हुई।

इस घोर लापरवाही बरतने पर जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, हेड वार्डर शिवचरन और जेल वार्डर शिवेंद्र सिंह यादव, अतुल मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद की भूमिका की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच कानपुर के डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता को सौंपी गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!