मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट के पश्चिम जोन सर्किल मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत कसमंडी कलाँ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मऊ मजरा रमगढ़ा के दो घरो में चोरी की घटना को अंजाम दे कर चोर दोनों घरों से लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए सुबह घर वालों ने सामान बिखरा देख कर सकते में आ गये देखने पर पाया कि रात में चोर चोरी कर ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली मलिहाबाद क्षेत्र की कसमंडी कलाँ पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मऊ मजरा रमगढ़ा पो कसमंडी कलाँ थाना मलिहाबाद जिला लखनऊ के रहने वाले राम औतार पुत्र स्व फकीरे ने नजदीक पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बुधवार रात लगभग 1से2बजे के दरम्यान जब घर में मेरा छोटा पुत्र व बहू एक कमरे में सो रहे थे वहीं मेरी पत्नी, बेटी व बड़ी बहू के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी मै और मेरा बड़ा पुत्र लखनऊ सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने गए थे कि आधी रात के बाद सभी के सो जाने के बाद अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला काटने में सफल न होने पर दरवाजे का कुन्डा तोड़ कर घर में रखी 10,000 रूपयेनगद व दोनों बहुओं की जेवर जोकि दो सोने के हार, एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो सोने के माँग टीका, दो चाँदी की करधनी, दो चाँदी के हथफूल, दो चाँदी की पाजेब, चार जोड़ी चाँदी की बिछिया, जो लगभग चार से पाँच लाख की कीमती जेवर चोरी कर ले गए। वहीं पड़ोस में रहने वाले साधूराम पुत्र स्व रूदान ने अपने घर में चोरी की घटना की सूचना पुलिस चौकी कसमंडी कलाँ पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग करते हुए बताया कि मेरे घर में पीछे की तरफ से कमरे में लगी खिड़की का एक पल्ला उखाड़ कर चोर अंदर रखा मेरी पत्नी का बैग उठा ले गये जिसमे रखे 8000रूपये व एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो चाँदी की पायल, तथा छोटे बच्चे की कमर कर्धनी हाथ के कड़े चाँदी के तथा गुल्लक में रखा सारा रूपया लेकर फरार हो गए।
इस प्रकार चोरो ने दो घरों में लाखों रूपये की कीमतों के जेवर व नकदी लेकर रफूचक्कर हो गएवहीं कसमंडी कलाँचौकी पुलिस रात में गस्त करने का दावा कर रही है। गाँव में हुई चोरी से ग्रामीण कई तरह से पुलिस के लचर रवैऐ से आक्रोशित है।
ग्रामीणों की माने तो पता चला कि यह इस गांव में बीते 6महीने में 5वी चोरी की घटना है वहीं के रहने वाले दिलीप कुमार पुत्र स्व माखन के यहाँ एक महीनाचोरी की घटना हुई थी मगर प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस चोर को नहीं पकड़ पाई है। वहीं के रहने वाले राजकिशोर दुवेदी पुत्र स्व जगदंबा प्रसाद के ईरिक्शा से दो बैटरी चोरी हो गई सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करते दिखाई दिऐ पहचान कर नामजद होने पर भी पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा उसी रात को मुकेश शर्मा के टिम्बर स्टोर पर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हुई थी। ईतनी ज्यादा चोरी की घटनाऐं होने पर भी कसमंडीकलाँ पुलिस की गिरफ्त से चोर कोसो दूर है।




