August 8, 2026 2:24 am

कानपुर: दो मासूमों बेटों को मार पिता ने खुद खाया जहर 

पिता और छोटे बेटे की मौत, बड़े बेटे की हालत गंभीर 

अरवल कस्बे में हुई घटना का मामला, मौके से मिला एक सुसाइड नोट  

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, बेरोज़गारी, डिप्रेशन या फिर कोई और वजह को लेकर अपनों के हाथों जान लेने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कानपुर नगर जिले के अरवल कस्बे में एक ज्वैलरी दुकानदार ने शुक्रवार को अपने दो मासूम बेटों के सिर पर ईंट से वारकर खुद जहर खा लिया। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने छोटा बेटा व पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि बड़े बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कानपुर नगर जिले के अरवल कस्बे में रहने वाले अजय कटियार कुछ समय पहले पत्नी की हुई मौत के बाद दो बेटों 12 वर्षीय रूद्र व सात वर्षीय शुभ के साथ रहते थे। कस्बे में ही उनकी ज्वैलरी की दुकान है। शुक्रवार को अजय कटियार दोनों बच्चों के सिर पर ईंट से वारकर खुद को जहर खा लिया। सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिमी दिनेश चंद्र त्रिपाठी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अजय कटियार व शुभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं रूद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डीसीपी पश्चिमी दिनेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पत्नी की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में थी इसी के चलते मैं बच्चों के साथ दुनिया छोड़ रहा हूं।

इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले पत्नी की हुई मौत के बाद अजय कटियार अवसाद में चल रहे थे और दोनों बच्चों की परवरिश भी ठीक से नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह काफी परेशानी से गुजर रहे थे इसी से दुनिया छोड़ने की बात लिखी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!