August 8, 2026 2:30 am

कानपुर: परीक्षा के तनाव में बीएएमएस छात्र ने की खुदकुशी 

ए अहमद सौदागर लखनऊ कानपुर जिले के बिठूर रोड स्थित रामा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस के छात्र ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बताया जा रहा है कि छात्र शैलेन्द्र कुमार के निधन की पुष्टि रामा समूह के सलाहकार निदेशक डॉ. प्रणव सिंह ने की। उन्होंने बताया कॉलेज बंद चल रहा है। चित्रकूट के रहने वाले छात्र शैलेन्द्र कुमार के सुसाइड नोट से जानकारी मिली है कि वह 2021 बैच का छात्र था।

उन्होंने कहा संस्थान परिजनों की हरसंभव मदद करेगा। साथ ही छात्र के मौत का कारण भी पता लगाएंगे। शैलेन्द्र कुमार की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव में था। कुछ समय पहले ही उसे अपने बैक पेपर की जानकारी मिली थी। मामले में जब पुलिस ने शैलेन्द्र के दोस्तों से बात की, तो उन्होंने बताया उसका कभी किसी से विवाद नहीं होता था। केवल उसे अपनी पढ़ाई की फिक्र रहती थी। हालांकि ये जानकारी मिली है कि कुछ दिनों पहले हुई परीक्षाओं में भी वो शामिल नहीं हो सका था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!