August 8, 2026 2:24 am

कार्यवाही न होने से आहत पीड़ित ने एसीपी से लगाई न्याय की गुहार

मलिहामाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट के मामले में एक तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया तो दूसरे पक्ष ने एसीपी मलिहाबाद को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए उसका भी मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग की है। एसीपी ने मामले को सुनकर उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के उतरेहटा गांव निवासी केशन ने बताया कि उसके बड़े भाई राम रतन से खेत की मेड को लेकर करीब 25 सालों से विवाद चल रहा है। बीते रविवार को संभ्रांत व्यक्ति इस मामले का निस्तारण कराने मौके पर आए थे लेकिन उनके जाते ही राम रतन व उनके पुत्र संजय तथा भाई राम पदारत ने जानलेवा हमला करते हुए लाठी डंडों से पीटा और धारदार फावड़ा से वार कर दिया जिसके चलते पीड़ित के पुत्र विशाल और पीड़ित को चोटे आई। किसी तरह से बचकर वह घर पहुंचे तो दबंगों ने कहा कि अगर पुलिस में शिकायत कर दी तो जान से मार डालेंगे। डरा सहमा व्यक्ति किसी तरह छुप छुपा कर रहीमाबाद थाना पहुंचा।

उसने पुलिस को तहरीर दी तो उसके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उल्टे उसके बेटे विशाल को हवालात में बिठा दिया गया। वहीं विपक्षी ने जो प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने तत्काल ही उसका मुकदमा पंजीकृत कर लिया। रहीमाबाद पुलिस से न्याय न मिलता देख पीड़ित केशन ने बुधवार को मलिहाबाद एसीपी के सामने पहुंचकर आपबीती बताते हुए प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसीपी ने पीड़ित की पूरी बात सुनकर उसे कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!