August 8, 2026 2:19 am

कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 24 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली में 52 से अधिक लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी एटा के जैथरा के रहने वाले हैं। वहीं इस घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता का निर्देश दिया है। हादसा कासगंज के पटियाली थानान्तर्गत दरियावगंज चैकी के समीप ग्राम गड़ई के निकट अलीगंज-कासगंज मार्ग पर हुआ। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कसा और ग्राम रौरी से लोग माघ पूर्णिमा पर पटियाली के कादरगंज गंगा घाट स्नान करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। शनिवार को सुबह 10 बजे ट्रैक्टर की ट्राली की बैरिंग टूटने से ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलट गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब तालाब में गिरी तो चीखों के शोर से लोग दहल गए। राहगीरों की भीड़ जमा हुई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।एक-एक कर तालाब से लोगों को निकालना शुरू किया गया। महिलाओं और बच्चों की लाशें जब निकलीं तो रेस्क्यू कर रहे मददगारों के भी पैर कांप गए। आनन-फानन में लोगों को पटियाली स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने शनिवार दोपहर तक शकुंतलादेवी पत्नी वीरपाल सिंह, गायत्री देवी पत्नी रजनेश कुमार, रामबेटी पत्नी खुन्नूलाल, सपना पत्नी गौरव, जावित्री पत्नी संदीप कुमार, रामकली पत्नी रनवीर सिंह, उमादेवी पत्नी शिवम कुमार, शिवानी पत्नी राजेश कुमार, कुलदीप कुमार पुत्र मुकेश कुमार, कार्तिक पुत्र राजेश कुमार, अश्वनी पुत्री राजेश कुमार, दीक्षा पुत्री रतनेश, देवांशी पुत्री शिवम, शिवम पुत्र मुकेश, लट्टू पुत्र मुकुट, संध्या पुत्री मुकुट, सिद्धू पुत्र गौरव समेत 24 लोगों मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 13 महिलाओं और 10 बच्चे तथा 1 पुरुष को शामिल बताया गया। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 52 लोग सवार बताए गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सुधा वर्मा और एसपी अपर्णा रजत कौशिक टीम के साथ मौके पर पहुंची है। पुलिस प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गई।अधिकारियों ने बताया कि कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र की दरियावगंज चौकी के पास ग्राम गड़ई के निकट अलीगंज कासगंज मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे तालाब में पलटी। जिससे श्रद्धालुओं की मौत हो गई। डीएम ने मीडिया को बताया कि अब तक इस दर्दनाक हादसे मृतकों को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मौके पर तालाब से पानी निकाल कर उसमें जाल डाला गया है। जिससे ये पुष्टि हो सके कि कही कोई और बच्चा तालाब मैं तो नहीं रह गया है। अधिकांश मृतक एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र स्थित नगला कसा व ग्राम रौरी के हैं। गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने राहत बचाव कार्य मैं तेजी लाने के निर्देश दिये।मृतकों के परिवारों की महिलाओं की चीत्कारों से दहल उठा जैथरा का गांव नगला कसा और रौरी। तीन गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान को जा रहे थे। जिसमें नगला कसा के ही सबसे अधिक लोग थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी। जिसमें बच्चों को मिलाकर कुल 52 लोग सवार बताए गए। घटना के बाद हादसे में मरे लोगों के गांव में सन्नाटा पसर गया, चूल्हा नहीं जले, सांत्वना

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!