August 8, 2026 2:28 am

किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सोनी जी ने निभाई समाजसेवा की जिम्मेदारी गरीब कन्या का कराया विवाह

सीतापुर। (संवाददाता) राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सोनी जी ने मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक गरीब परिवार की कन्या रेशमा पुत्री श्री शंकर भार्गव का विवाह संपन्न कराया।

झज्जर मोहल्ला, विशवा, में आयोजित इस विवाह समारोह में सोनी जी ने संपूर्ण खर्च वहन करते हुए विवाह को भव्य और संस्कारित रूप से सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सोनी जी ने कहा कि “हमारा सनातन धर्म हमें सेवा, सहानुभूति और करुणा का संदेश देता है। बेटी का विवाह किसी एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जब हम मिलकर किसी बेटी की मदद करते हैं, तब हम समाज की आत्मा को मजबूत करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर का मुख्य उद्देश्य भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना, गौ सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सेवा भाव को समाज में स्थापित करना है।

कार्यक्रम में आए लोगों ने सोनी जी की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य न केवल समाज के लिए प्रेरणादायक है बल्कि “सेवा ही धर्म है” की भावना को साकार करता है विवाह के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर का संदेश “बेटी का सम्मान, समाज का अभिमान सेवा ही सनातन धर्म है।”

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!