August 8, 2026 2:20 am

केशव प्रसाद मौर्य ने मकर संक्रांति के पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। 14 जनवरी, 2024 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मकर संक्रांति के पावन त्योहार पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई व मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा है कि देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति का त्यौहार अनेक तरह से मनाया जाता है। यह त्यौहार हमारी गौरवशाली संस्कृति व एकता का प्रतीक है। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे की भावना और राष्ट्रीय एकता की कड़ी को मजबूत करने का संदेश देता है और हमें अपनी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप त्योहार को मनाना है ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!