एक होटल में पुलिस ने छापामार कर पकड़ी हरियाणा की शराब
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कैसरबाग क्षेत्र स्थित डायमंड होटल में पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। यह शराब हरियाणा निर्मित है जो तस्करी कर बिहार राज्य में सप्लाई करने की फिराक में थे।
इसे होटल में छिपाकर रखा था और यहीं से शराब की खेप होली के मौके पर खपाने के लिए जा रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस छापामारी कर मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मौके से दो सौ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर कैसरबाग के मुताबिक सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक गिरोह है जो हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब डायमंड होटल में तीन लोगों ने छिपाकर रखा है और उसे खपाने के लिए बिहार राज्य ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कैसरबाग के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक रामकेश सिंह, उपनिरीक्षक आदित्य नाथ उपाध्याय, उपनिरीक्षक काशी सिंह कुशवाहा, कांस्टेबल करमचंद व कांस्टेबल अनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और होटल में छापा डाला। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार निवासी सुनील, राहुल व उपरोक्त निवासी शुभम पटेल बताया। पुलिस ने इनके पास से अवैध अंग्रेजी शराब रायल स्टैग 123 बोतल, ब्लंडर प्राइड 61 बोतल, सिग्नेचर आठ बोतल, रेड लेवल की आठ बोतल हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इंस्पेक्टर कैसरबाग का कहना है कि पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि बिहार राज्य में शराबबंदी और आगामी होली त्योहार के लिए हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब ले जाकर बेचने की बात स्वीकार किया है। यह लोग हरियाणा से अवैध शराब की खेप लाकर होटल में ठहरे थे और यहीं से शराब की खेप बिहार राज्य ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि पुलिस ने छापेमारी कर तीनों तस्करों को धरदबोचा।




