मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी राजधानी लखनऊ के थाना दुबग्गा के अंतर्गत में आज पुलिस एवं राजस्व विभाग की की मिली भगत से अवैध मिट्टी खनन का धंधा खूब-फल फूल रहा है और इन सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी की के कान में जूं तक नहीं रेग रहा है और जबकि सूबे के सरदार योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस नीति को चुनौती देते हुए खनन माफियाओं ने श्मशान को भी नहीं बख्शा।
मामला राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के बरावन कला गाँव का है। जहाँ खनन माफियाओं ने गाँव के शमशान और उसके बगल में किसान रामआसरे की निजी कृषि जमीन को बिना अनुमति रातों रात तालाब बना दिया।
पैसे और रसूख के हनक में खनन माफियाओं ने श्मशान घाट तक को खोद डाला। गांव के लोगों ने बताया कि जबकि इस समय मिट्टी अवैध खनन करने वाले जब सरकारी सुरक्षित जमीनों को नहीं छोड़ रहे हैं तो भला किसने की जमीन में असुरक्षित समझ रहे हैं जिससे गांव के ग्रामीणों में अवैध मिट्टी खनन करने वालों के विरुद्ध आक्रोश दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और ग्रामीणों में चर्चा चल रही है कि इस विषय की जांच जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि इस विषय की अपने आस्था से जांच कर कर रिपोर्ट दर्ज कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है




