महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 90 लाख रुपए
ए अहमद सौदागर लखनऊ। फर्जी एटीएस अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पर ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश कर साइबर क्राइम टीम तीन हाईटेक साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों की संलिप्तता बताकर डर दिखाया और 90 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक आईसीआईसीआई बैंक की चेकबुक, डेबिट कार्ड व एचडीएफसी बैंक की चेकबुक बरामद हुए हैं।
डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित के मुताबिक पीड़िता मीना वाजपेई के मोबाइल नंबर पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस का अधिकारी बताया। कहा कि आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग मामले आप के खिलाफ दर्ज हैं और तत्काल गिरफ्तारी की धमकी दी। हाईटेक जालसाजों ने पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर उनके खाते से 90 लाख रुपए की रकम ऐंठ ली।
डीसीपी कमलेश दीक्षित के मुताबिक मंगलवार को डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह का खुलासा कर गोरखपुर निवासी मयंक श्रीवास्तव, गाजियाबाद निवासी इरशाद व दिल्ली निवासी मनीष कुमार उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में जालसाजों ने बताया कि वह अपनी महंगी शौक पूरी करने के लिए घटना को अंजाम देते थे।




