July 30, 2026 7:30 am

गंदगी और जल भराव से सनातन पुरम वासियों को मिली राहत

लखनऊ। (संवाददाता) स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को लेकर लखनऊ नगर निगम का अभियान का असर पार्षद ममता रावत के क्षेत्र उत्तर धौना में दिखा।

बताते चलें कि लखनऊ के तिवारी गंज उत्तर धौना स्थित पार्श नाथ सोसाइटी के बगल स्थित सनातन पुरम में पिछले कई दिनों से नाला जाम हो गया था जिसके कारण नल का पानी सड़क पर बह रहा और जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिससे आने-जाने वाले स्कूली बच्चे ऑफिस के कर्मचारी ,महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी हो रही थी हर दिन कोई ना कोई रास्ते में कीचड़ और पानी की वजह से दुर्घटना का शिकार हो रहा था ।

सभी क्षेत्रवासी इस अव्यवस्था को लेकर नगर निगम को कोष रहे थे, साथ ही साथ यह भी शिकायत थी कि पार्श्व नाथ सोसाइटी में निवास करने वाले लोगों द्वारा सड़क और नाली में घर का कचरा फेंका देते हैं जिसके नाली जाम हो जाती है और समस्या उत्पन्न हो जाती है

इन सभी समस्याओं को लेकर लखनऊ नगर निगम में कंप्लेंट दर्ज कराई गई जिसका संज्ञान क्षेत्रीय पार्षद ममता रावत सहित लखनऊ नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने लिया और तुरंत नाले की साफ सफाई का काम कराया , जिससे सभी के लिए साफ और सुरक्षित सड़क हो गई है।

नगर निगम द्वारा इस जन समस्या के निवारण को लेकर सनातन पुरम के निवासी बहुत ही प्रसन्न है और लखनऊ नगर निगम का धन्यवाद किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!