औरास उन्नाव। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ से सटे जनपद उन्नाव जिले के विकास खंड औरास के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुसलवां में काफी समय से लगातार लगभग 4 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी आज तक कोई भी विकास कार्यों नहीं कराए जाने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं की इस विषय की अपने स्तर से जांच कर कर विकास कार्य कराए जाने की मांग कर रहे हैं । क्योंकि गांव के मुख्य मार्गों में से एक, जो अमरित मौर्या के घर से रसीद अली के घर तक जाता है, पिछले 5 वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। खड़ंजा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिससे ग्रामीणों में ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।
कीचड़ और गड्ढों के बीच रहने को मजबूर ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन इस विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी एवं अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। खड़ंजा उखड़ जाने के कारण इस रास्ते में बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात के समय स्थिति और भी समस्या कठिन हो जाती है, जब यह पूरा मार्ग जलभराव और कीचड़ की चपेट में आ जाता है।
लापरवाही के गंभीर आरोप ग्रामीणों ने सीधे तौर पर ग्राम प्रधान और सचिव पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पिछले चार सालों से इस मार्ग की कोई रिपेयरिंग नहीं कराई गई है।
अन्य क्षेत्रों में काम हो रहा है, लेकिन इस विशेष मार्ग को नजरअंदाज किया जा रहा है। शिकायत करने पर भी केवल आश्वासन मिलता है, धरातल पर कोई काम नहीं दिखता।
“हम सालों से इस खराब रास्ते से गुजर रहे हैं। प्रधान और सचिव को हमारी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। अगर जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो जब की इसकी उच्चाधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत करेंगे तो उल्टा जवाब देते रहते हैं कि अभी हमारे पास बचत नहीं है यह कहकर टरकाया जा रहा है और बताया यदि कोई प्रशासनिक की समस्या पर ध्यान दे देते तो गांव वालों की इस समस्या दूर हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच जिलाधिकारी जी से अपने स्तर सेकराई जाए और अमरित मौर्या के घर से रसीद अली के घर तक अविलंब खड़ंजा निर्माण/मरम्मत कार्य सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिल सके।




