August 8, 2026 2:20 am

गाजीपुर और पूर्वी क्राइम जोन की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी, दो चेन लुटेरे गिरफ्तार 

महिला से लूटी गई चेन व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। राजधानी में चेन लुटेरों का आतंक बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस एक घटना का खुलासा कर थोड़ी सी राहत की सांस लेती है कि बदमाश दोबारा कोई न कोई घटना को अंजाम देकर खुली चुनौती दे डाल भाग निकलते हैं।

गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 11 अक्टूबर 2025 इंदिरा नगर सेक्टर 23 में रहने वाले आयुष जैन की मां सरिता जैन के गले से बाइक सवार बदमाशों ने उस समय लूटपाट की थी जब वे आम्रपाली चौराहे पर किसी काम से जा रहीं थीं। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य व डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह की क्राइम की संयुक्त टीम ने सोमवार को खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इनके पास से लूटी गई सोने की चेन व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य की टीम और पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने सोमवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम रायबरेली जिले के खीरी थाना क्षेत्र स्थित बरहा गांव निवासी शिवम सिंह व बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित बरेठी निवासी पिंटू यादव बताया।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूछताछ में बताया कि इन्हीं दोनों ने बीते 11 अक्टूबर 2025 को इंदिरा नगर सेक्टर 23 निवासी आयुष जैन की मां सरिता जैन के गले से चेन आम्रपाली चौराहे के पास से छीनकर भाग निकले थे।

उन्होंने बताया कि वादी आयुष जैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की गर्दन तक पहुंचने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि शिवम सिंह व पिंटू यादव इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। डीसीपी पूर्वी का कहना है कि गिरफ्तार शिवम सिंह के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पिंटू यादव के खिलाफ जनपद बाराबंकी में एक चोरी का मुकदमा दर्ज है। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक इनके साथी और कौन-कौन हैं इसके बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!