August 8, 2026 2:28 am

गोमतीनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में मिला महिला का शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी मौत की वजह 

पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का किया प्रयास, लेकिन सफलता नहीं मिली 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में एक महिला का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान बताए जा रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले हैं। जबकि आसपास के लोग महिला के साथ अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं।

पुलिस स्थानीय लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। महिला की उम्र 48-50 वर्ष के करीब लग रही है।

गोमतीनगर क्षेत्र के विशाल खण्ड -2 में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का बंगला है। सोमवार सुबह राहगीरों ने एक महिला का शव आवास के बाहर देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में गोमतीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वीआईपी इलाके में महिला का शव बरामद होने से हडकम्प मच गया।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि महिला घटनास्थल तक कैसे पहुंची। वहीं घटनास्थल के आसपास रहने वालों ने बताया कि महिला को इससे पहले यहां पर नहीं देखा गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!