August 8, 2026 2:22 am

गोमतीनगर विस्तार: दो गज जमीन के लिए भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या 

रास्ते में रोककर दिया घटना को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो गज जमीन के खातिर गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के खरगापुर में 52 वर्षीय रामदेव की छोटे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर मौत की नींद सुला दिया।

बताया जा रहा है कि कलयुगी भाई ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह सब्जी खरीदने के निकले थे तभी रास्ते में रोककर पीट-पीटकर मार डाला।

घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात सोमवार देर रात की है।र

जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित खरगापुर में रहने वाले 52 वर्षीय रामदेव परिवार के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है सोमवार शाम राम देव सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे कि रास्ते में पंचायत भवन के पास भाई मोनू ने पत्नी सीमा के साथ मिलकर लाठी-डंडों ताबड़तोड़ से हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगते ही रामदेव सड़क पर गिर गए। इस पर मोनू ने उनके सीने पर चढ़ के लातें मारी। मारपीट होती देख आसपास भीड़ जमा होने लगी तो हमलावर दंपति मौके से भाग निकले।घटना होने की सूचना स्थानीय लोगों ने बेटे जितेश को दी।

परिवार मौके पर पहुंचा और राहगीरों की मदद से रामदेव को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!