August 8, 2026 2:20 am

गोमती नदी में नहाते समय तीन दोस्तों की डूबने से मौत

लखनऊ। (संवाददाता) ठाकुरगंज क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। घैला पुल के पास गोमती नदी में नहाते समय तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। उनकी पहचान 18 वर्षीय एजाज, 24 वर्ष शमी और 18 वर्षीय हमजा के रूप में हुई है। तीनों दोस्त बालागंज क्षेत्र के सलमान गार्डन के रहने वाले थे। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को तीनों युवकों के नदी में डूबने की सूचना दी।सूचना मिलते ही घैला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

 

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किए। उसके करीब आधे घंटे बाद तीसरे युवक का भी शव बरामद कर लिया। तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया तीनों युवक नदी में नहा रहे थे। इस दौरान खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तीनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने उन्हें गहरे पानी में जाते देखकर पुलिस को सूचना दी। ठाकुरगंज पुलिस ने बताया गोताखोरों की मदद से उनके शव बरामद कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!