जमीन को लेकर हुई घटना का मामला
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से फरार
आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस
ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोरखपुर जिले झंगहा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर बेख़ौफ़ बदमाशों ने घर में घुसकर एक प्रधान प्रत्याशी की हत्या कर दी। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
यह वारदात रविवार सुबह करीब नौ बजे दुबौली गांव की है। गांव निवासी पंकज निषाद को चार-पांच लोगों ने उसके घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगते ही पंकज निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली मारने वालों की पहचान में पुलिस जुटी है।
पंजक की बेटी ने बताया कि- हमारे पटीदार रामजतन, अंकुल, सूरज और विशाल ने घर में घुसे और पहले चाचा को कुदाल से पिटने लगे। चाचा को बचाने जब पापा दौड़कर गए तो उन्हें भी मारा और फिर अंदर कमरे में ले जाकर पापा को गोली मार दी।
पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर पंकज को गोली लगने की घटना सामने आई। सुबह करीब 9 बजे दुबौली गांव निवासी पंकज निषाद को एक युवक ने उसके ही घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।
पंकज के जमीन पर गिरते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। खून बहता देख परिवार के लोग उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, उसके इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
आरोप है कि इन लोगों ने पहले उनके चाचा को कुदाल से पीटना शुरू कर दिया। चाचा को बचाने के लिए जब पंकज दौड़कर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और फिर उन्हें जबरन कमरे के अंदर ले जाकर गोली मार दी। सभी आरोपी पंकज के पाटीदार बताए जा रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की।सरगर्मी से तलाश कर रही है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अंकुल करीब 4–5 साल बाद रविवार को कार से अपने घर आया था। उसके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।
कार से उतरते ही वह सीधे अपने घर के बगल में रहने वाले पाटीदार पंकज के घर पहुंच गया और घटना को अंजाम दिया। उस समय घर में पंकज के माता-पिता, भाई-बहन और बच्चे मौजूद थे। इसके बाद अंकुल ने पंकज को पास बुलाया और फिर उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।




