August 8, 2026 2:14 am

गोरखपुर: युवक को चढ़ा इश्क का बुखार, एकतरफा प्यार में छात्रा के घर के पास खाया जहर, मौत

जान देने से पहले बनाया वीडियो

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोरखपुर जिले एक युवक को इश्क का भूत ऐसा सवार हुआ कि वह कहते हुए खुदकुशी किया कि तुम्हारे शहर में जहर खा रहा हूं, अब कोई परेशान नहीं करेगा। यह बात कहते हुए एक युवक ने सोमवार सुबह वीडियो बनाया और एक तरफा प्यार में छात्रा के घर के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। लोगों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना गोरखनाथ क्षेत्र के सुभाषनगर कॉलोनी की है। भीमपुरा थाना के चकहवसापुर निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक (25) के रूप में हुई। वह एक युवती से एक तरफा प्यार करता था। उससे परेशान होकर छात्रा ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर बाहर आने के बाद भी वह छात्रा को तंग करता रहा था। छात्रा ने उसे हर तरह से दूरी बना ली थी, जिस पर उसने यह कदम उठाया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!