संवाददाता मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को गोवंश के कंकाल मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया जिसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी ।
जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर बस्ती के निवासी अशोक कुमार के बाग में सोमवार की सुबह गांव के ग्रामीण अपने-अपने घर से शौच करने के लिए बागो की तरफ जा रहे थे तभी अचानक देखा कि अशोक कुमार के बाग में एक कुत्ता गोवंश के कंकाल को चाट रहा था तभी अचानक उनकी नजर कंकालों पर पड़ी इसके बाद ग्रामीण अपने गांव पहुंच कर सभी लोगों से बताया इसके बाद में ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी ग्राम प्रधान से लेकर मलिहाबाद थाने पर सूचना दी गई मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इन सभी गोवंश कंकालों को बारीकी से जांच करना शुरू कर दिया इस क्षेत्र के गांव में गोवंश के कंकाल मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार भाटी जी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गोवंश के कंकाल मिले हैं उसकी जांच करके आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




