August 8, 2026 2:22 am

ग्रामीणों ने की मलिहाबाद में कोहरा व कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने एवं कंबल वितरण किए जाने की मांग

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील के क्षेत्र में कई दिनों से लगातार कड़ाके ठंड कोहरा शीत लहर के चलते लोगों जनजीवन अस्त-व्यस्त है जिसके चलते आने जाने के लिए लोगो को घर से निकलना दुश्वार हो गया और लोग थोड़ी सी रोशनी के लिए तरसते रहे, बहुत मुसीबत से झेल रहे हैं और इस तरह लोगों को ठंड के प्रकोप से राहगीरों एवं व्यापारियों ने बताया कि इस बार काफी समय हो चुका है और मुख्यमंत्री जी ने भी जिले के उच्च अधिकारियों को ठंड बचाव कार्य के लिए निर्देशित कर चुके हैं पर फिर भी मलिहाबाद क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं और ना ही तो गरीब निर्धन गरीबों असहाय,महिला पुरुषों को कंबल नहीं बांटे गए हैं जिससे जिंदगी बचाई जा सकती है राहत कार्य न होने के कारण दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान के सामने कूड़ा, पन्नी जलाकर तापते हुए दिखाई दे रहे हैं और इस तरह सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है जबकि कंबल वितरण एवं अलाव जलाए जाने के लिए शासन व प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देशित किया था यह यह निर्देश सिर्फ हवा हवाई साबित हो रह है इस क्षेत्र के ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि इस विषय की जांच अपने स्तर से कराकर समस्या का समाधान किया जाए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!