August 8, 2026 2:23 am

ग्राम अटेर में मां बाराही देवी तीर्थ स्थल पर शारदीय नवरात्र के दौरान हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र की प्रतिष्ठित मां बाराही देवी तीर्थ स्थल पर शारदीय नवरात्रि के दौरान हर साल की भांति इस साल भी संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है इस कथा का रसपान कथा वाचक अवधेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

इस श्रीमद् भागवत कथा में इलाके के हजारों लोग एकत्र होकर इस कथा का आनंद उठाते हैं मां बाराही देवी समिति के अध्यक्ष गंगाधर दीक्षित मंत्री बलवीर सिंह अवधेश सिंह अनुज अवस्थी मधुर किशोर त्रिपाठी ने बताया की हर साल के भांति इस साल भी सिद्ध पीठ मां बाराही देवी मंदिर पर आगामी 22 सितंबर से 30 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथाका आयोजन किया गया है यह कथा का समय दिन में 3:00 बजे से 5:00 बजे तक शाम को 7:00 से 9:00 बजे निर्धारित किया गया है इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा मां बाराही देवी का दर्शन व पूजन का समय 8:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है इस श्रीमद् भागवत कथा के पश्चात एक अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें इलाके के सैकड़ो लोग सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!