मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मलिहाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत तरोना में लगा हुआ समस्याओं का अंबार गांव की नलियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नालियां कूड़े से पटी हुई हैं। और गांव के निवासियों ने बताया कि इस समय पीएम आवास का सर्वे चल रहा है जिसमें ग्राम प्रधान अपने-अपने नजदीकी साथियों का नाम दर्ज कर रहे हैं गरीबों के नाम कटवा देते हैं, और बताया कि मिनी शौचालय में हमेशा ताला लगा रहता है जबकि विकास कार्य कहीं पर दिखाई नहीं पड़ रहा है सिर्फ कागजों में चल रहा है इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से सरकारी मोबाइल पर संपर्क किया गया तो बता रहा कि नेटवर्क क्षेत्र से बाहर है।




