August 8, 2026 2:22 am

ग्राम बेरारिया में सड़कों पर बह रहा घरों का गंदा पानी,स्थानीय निवासियों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र विकास खंड माल के अन्तर्गत आने वाले इस ग्राम बेरारिया माजरा मुदियारा में कई दिनों से ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही से गंदा पानी सड़कों पर खुलेआम बह रहा जिससे स्कूली बच्चों,महिलाओं पुरुषों को निकलने के लिए बहुत परेशानी उठा‌‌ रहे हैं और इस गंदे बदबू दार पानी से बहुत सी अन्य बीमारी संक्रमण फैलने व‌ रोग उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई हैं लेकिन इस समस्या पर कर्मचारी एवं अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि इस गांव के ग्रामीणों ने जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान व सचिव से लेकर जिले के उच्च अधिकारियों व कर्मचारियों तक कर चुके हैं फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वच्छता मिशन के तहत साफ सफाई कराए जाने के लिए हर गांव में एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है फिर भी गांव में बदबूदार गंदा सड़कों पर खुलेआम बह रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि स्वच्छ मिशन गांव गांव में सफाई व्यवस्था कार्यक्रम आयोजित किए गये है फिर भी गांव में साफ – सफाई की समस्या बनी हुई है। इसलिए हम ग्रामीण लोग जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि हमारे यहां के इस विषय की अपने स्तर पर जांच कराकर गांव में नियमित साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!