मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना तहसील मलिहाबाद के अंतर्गत ग्राम मीठे नगर निवासी पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार यादव ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि सोमवार की रात में हमारी बेजुबान जानवर भैंस गाय जो गांव के बाहर हाता पक्की दीवाल पर खरफूस का छाया हुआ छप्पर के नीचे बंधी हुई थी और जिसमें गाय भैंस आग अचानक लग जाने से इसमें से एक भैंस उसमें चपेट आने के कारण जल गई और अन्य जानवर घायल हो गए जिसका नुकसान लगभग ₹2 लाख का हुआ है मिली सूचना के अनुसार पीड़ित ने इस संबंध में शिकायती पत्र उप जिला अधिकारी को देकर जांच कर कर उचित कार्रवाई कराए जाने की मांग की है उप जिलाधिकारी ने किसान की शिकायती पत्र लेकर क्षेत्रीय लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है।




