August 8, 2026 2:18 am

ग्राम मुसरिहन खेड़ा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुसरिहन खेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रधान बराती लाल यादव नेतृत्व में कलश यात्रा मां चंद्रिका देवी मंदिर से मुसरिहन खेड़ा परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक महाराज द्वारिका प्रसाद यादव ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान बराती लाल यादव पुत्र ललित यादव नीरज यादव माधो यादव मनीष यादव जय पाल यादव क्षेत्र के लोगो की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!