इंस्पेक्टर चिनहट ने पैदल गस्त कर चलाया चेकिंग अभियान
ए अहमद सौदागर लखनऊ। जौनपुर और लखनऊ में प्रतिबंधित मांझे से कटकर हुई मौत के बाद से राजधानी लखनऊ में पुलिस मुस्तैद हो गई है। गुरुवार को मुखबिर के आदेश और डीजीपी राजीव कृष्ण का फरमान जारी होते ही अवैध रूप से मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।
इसी क्रम में एसीपी विभूतिखंड के नेतृत्व में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा चौकी प्रभारी कस्बा चिनहट, चौकी प्रभारी मटियारी व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गुरुवार शाम चाइनीज मांझा के दृषिटगत पैदल गस्त किया। इस दौरान इंस्पेक्टर चिनहट ने मांझा बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों के अलावा जनरल स्टोर की दुकानों पर जाकर चेकिंग किया। चेकिंग के बाद एसीपी विभूतिखंड और इंस्पेक्टर चिनहट ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त करते मिला तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




