ए अहमद सौदागर लखनऊ।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई नें ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो लेखपालो राजशेखर सिंह औऱ जूही मिश्रा को को एक लाख रूपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। भ्रष्टाचार के भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई से अभय राज यादव निवासी ग्राम लाई आनापुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज नें शिकायत की थी कि उसके द्वारा दाखिल 67 ए (1) राजस्व संहिता 2006 में आख्या लगाने एवं मकान निर्माण को न रोकने को लेकर अवैध धनराशि की मांग की थी।पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में शिवाशूज हब शिवपुर मलाक, लखनऊ रोड़ प्रयागराज के पास से राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल राजशेखर सिंह व जूही मिश्रा को रंगे हाथ एक लाख रूपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार लेखपाल तहसील सोरांव के क्षेत्र मलाक हरहर में तैनात हैं।यह उमर गहना थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर, हालपता 40के/100के न्यायनगर कन्धईपुर प्रयागराज का रहने वाला हैं।इसके अलावा लेखपाल जूही मिश्रा सोरांव तहसील के टिकरी क्षेत्र में तैनात हैं। यह निवासी लक्ष्मणपुर थाना टांडा जनपद अम्बेडकरनगर, हालपता न्यायनगर धूमनगंज प्रयागराज की रहने वाली हैं। दोनों लेखपाल को एक लाख रूपये की घूस लेते गिरफ्तार करने के बाद टीम नें मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।




