लखनऊ। (संवाददाता) चंदन कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ में इस सप्ताह कार्सिनोमा पेनिस से पीड़ित एक मरीज पर क्षेत्र की दूसरी रोबोटिक वेल (वीडियो एंडोस्कोपिक इंगुइनल लिंफेडनेक्टोमी) प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई। यह सर्जरी डॉ. अंशुमन सिंह, वाइस चेयरपर्सन (यूरो-ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी) द्वारा की गई।
मरीज ने प्रारंभ में वाराणसी के एक कैंसर केंद्र में राय ली थी, जहाँ उन्हें ओपन लिम्फ नोड डिसेक्शन की सलाह दी गई थी। कम इनवेसिव विकल्प की तलाश में, मरीज ने चंदन कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी को चुना। प्रक्रिया सुरक्षित रूप से पूरी हुई और मरीज ने अच्छा पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी दिखाया, जिसके चलते उन्हें सर्जरी के दो दिन बाद ही छुट्टी दे दी गई।
रोबोटिक वेल एक अत्यंत जटिल प्रक्रिया है, जिसमें सूक्ष्म लिम्फ नोड डिसेक्शन और सटीक रोबोटिक नियंत्रण की आवश्यकता होती है। इसकी जटिलता के कारण यह सर्जरी केवल उन्हीं केंद्रों में की जाती है जहाँ रोबोटिक ऑन्कोलॉजी में पर्याप्त अनुभव उपलब्ध हो।
चंदन अस्पताल, लखनऊ द्वारा यह प्रक्रिया किया जाना क्षेत्र में कार्सिनोमा पेनिस के मरीजों के लिए उन्नत रोबोटिक सर्जरी विकल्पों की उपलब्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




