August 8, 2026 2:23 am

चिनहट: अंधाधुंध फायरिंग झोंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला चढ़ा इंस्पेक्टर चिनहट के हत्थे 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। खुद को दबंग दिखाने ने की चाहत ने एक युवक को अपराधी बना दिया। लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना और उसकी वीडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। पुलिस टीम ने युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया और शस्त्र लाइसेंस भी रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि चिनहट क्षेत्र के सेमरा क्षेत्र स्थित हरीनगर निवासी 30 वर्षीय अभय सिंह इलाके में दहशत फैलाने तथा वर्चस्व कायम करने के लिए लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकने की सूचना मिलने पर उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बिट्टू कुमार की टीम ने आरोपी अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि लाइसेंसी असलहे से घर की छत पर हवाई फायरिंग की और उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए अभय को दबोच लिया। उसके पास से लाइसेंसी असलहा बरामद किया गया है। पुलिस उसका लाइसेंसी शस्त्र रद्द के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!