पीड़ित परिवार का आरोप, नाबालिग बेटी को अगवा कर कराया धर्मपरिवर्तन
मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में धर्मांतरण जैसे मामले थम नहीं रहे हैं। छांगुर बाबा और डॉ रमीज उर्फ रमीज उद्दीन का मामला थमा भी नहीं कि अब चिनहट क्षेत्र ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। घरवालों का आरोप है कि बिहार राज्य के चंपारण निवासी आसिफ उर्फ नईम मुल्लाह अपने दोस्त के साथ उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है और उन्हें शक है कि उसका धर्मांतरण करवाया कर मुस्लिम रिती रिवाज के तहत शादी करने की तैयारी है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
बताते चलें कि चिनहट थाना क्षेत्र में एक कक्षा 10वीं की नाबालिग छात्रा को अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पूर्व पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज कराया है और इसे लव जिहाद बताते हुए धर्मांतरण की आशंका जताई है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बीती 18 जनवरी 2026 को सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान आसिफ उर्फ नईम मुल्लाह और उसके साथी शमशाद का नाम सामने आया। आरोप है कि बिहार राज्य के चंपारण निवासी यहां एक नर्सिंग होम में काम करता है। आरोप है कि वह और उसका दोस्त छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आसिफ उर्फ नईम मुल्लाह उनके पूर्व पड़ोसी थे और छात्रा से संपर्क में था । उन्होंने चिनहट कोतवाली में में आसिफ उर्फ नईम मुल्लाह के खिलाफ नाबालिग बेटी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
मुकदमे में धर्मांतरण करवाने का जिक्र करते हुए परिवार ने कहा कि आरोपी का इरादा छात्रा को धर्म परिवर्तन कराने का हो सकता है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।




