August 8, 2026 2:14 am

चिनहट: धूमधाम से मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी सामाजिक न्याय के योद्धा और समाजवादी पुरोधा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती शनिवार चिनहट बाजार स्थित रविदास मंदिर में धूमधाम से मनाई गई।

इस मौके पर कर्पूरी ठाकुर के पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए सपा नेता डीपी यादव, लखनऊ समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ऋषभ यादव, राष्ट्रीय बांस शिल्पी महासंघ के अध्यक्ष संतोष कुमार धरकार, लखनऊ समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा,चिनहट प्रथम वार्ड के अध्यक्ष अरुण वाल्मीकि, समाजसेवी मोतीलाल व बाबूराम जी सहित तमाम साथियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!