April 24, 2026 5:43 pm

चिनहट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: पांच दिन पहले अगवा हुई नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद 

बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस को दिया धन्यवाद 

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित कंचनपुर मटियारी गांव से पांच दिन पहले अगवा की गई नाबालिग बच्ची इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने रविवार को सकुशल बरामद कर लिया है। पांच दिन बाद बच्ची के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम को दुआएं दी।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक चिनहट क्षेत्र स्थित कंचनपुर मटियारी गांव निवासी अजय गोस्वामी ने 20 जनवरी 2026 को चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को किसी ने अगवा कर लिया है। इस सूचना पर पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज मामले की छानबीन शुरू की और बच्ची की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना की गई।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने रविवार को अपहरण की गई नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंपा दिया गया है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!