August 8, 2026 2:25 am

चिनहट: युवक ने घर में पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे खुदकुशी कर दी जान 

निजामपुर मल्हौर गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के निजामपुर मल्हौर निवासी एक युवक ने मंगलवार रात खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान आसपास में रहने वाले लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदी था और अक्सर शराब के नशे में चूर रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चिनहट थाना क्षेत्र स्थित निजामपुर मल्हौर गांव में एक युवक का शव कमरे में लगा पंखे के कुंडे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और उपनिरीक्षक विकास तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मृतक की शिनाख्त निजामपुर मल्हौर गांव निवासी 20 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र ब्रह्म के रूप में हुई। सुमित कुमार ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक छानबीन के दौरान आसपास में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुमित कुमार शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे में धूत होकर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!