August 8, 2026 2:30 am

चिनहट: युवक ने लगाई फांसी, शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे के सहारे लटका मिला

पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

कमता क्षेत्र के अजय नगर में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के में एक युवक ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र स्थित अजय नगर में मकान नं 631/251 निवासी 31 वर्षीय अखिलेश यादव पुत्र शत्रुघ्न यादव परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह अखिलेश यादव गुरुवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह देर तक न उठने पर घरवालों ने आवाज दी, लेकिन कमरे के भीतर से कोई आहट न मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दंग रह गए। अखिलेश का शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे के सहारे झूल रहा था। यह मंजर देख घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़वाकर शव को नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजन भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!