August 8, 2026 2:17 am

चिनहट: शांति व्यवस्था के लिए निकाला फ्लैग मार्च 

इंस्पेक्टर चिनहट की अगुवाई में पैदल और बाइक से दिलाया सुरक्षा का एहसास

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। होली पर्व और रमजान पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की अगुवाई में रविवार शाम पैदल व बाइक सवार होकर पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशन में रविवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ पूरे चिनहट कस्बा से होते हुए विधायक चौराहा, एल्डिको तिराहा, डूडा कालोनी नंदपुर, मल्हौर, मटियारी चौराहा के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और उनकी टीम ने पैदल मार्च के साथ-साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सायरन बजाते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा का एहसास दिलाया।

इस मौके पर इंस्पेक्टर ने स्थानीय लोगों से होली पर्व और रमजान पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए अपील भी की। वहीं डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने अधीनस्थों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!