August 8, 2026 2:30 am

चिनहट: शादी का झांसा देकर युवती की आबरू लूटने वाला वहशी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक युवती को शादी झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वहशी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बीते 25 नवंबर 2025 को चिनहट इलाके में रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि बिहार राज्य के मोतीहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र स्थित रानीगंज मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय हर्ष राज से कुछ दिनों पहले मुलाकात हुई थी। पीड़ित युवती का आरोप है कि हर्ष राज ने उससे दोस्ती की और उसके बाद अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके बाद शादी का झांसा देकर आबरू पर डाका डाला। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन के बाद शुक्रवार को आरोपी हर्ष राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!