August 8, 2026 2:15 am

चिनहट: सडक पार कर रही 8वीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक 8वीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में छात्रा की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से आजमगढ़ मुखलिशपुर कप्तानगंज निवासी मनोज उपाध्याय अपने परिवार के साथ नौबस्ता कला देवा रोड चिनहट में रहते हैं। चाचा अनूप ने बताया भाई मनोज टेल्को कंपनी में नट बोल्ट बनाने का काम करते हैं। बेटी अर्पिता (13) उन्हें खाना देने के लिए गई थी। वहां से लौटते समय सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे अर्पिता उछलकर डिवाइडर से टकरा गई।

अर्पिता के सिर में गंभीर चोट आई। जिसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!