August 8, 2026 2:30 am

चिनहट: होटल कर्मी ने की खुदकुशी, पुलिस पड़ताल में जुटी 

विकल्प खंड दो में हुई घटना का मामला

 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। हरदोई से होटल में काम करने आए 27 वर्षीय शिवम सिंह ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका बुधवार सुबह होटल के बाथरूम में बेडशीट के सहारे लटकता मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक घरवालों को इसकी खबर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

हरदोई जिले के चमन भरवा क्षेत्र स्थित दुलार नगर निवासी करूणेश सिंह का 27 वर्षीय बेटा शिवम सिंह चिनहट थाना क्षेत्र के विकल्प खंड दो में स्थित बरदहिया रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक साथ में काम करने वाले सीतापुर निवासी अर्जुन यादव व बीकेटी निवासी अभिनव यादव ने बताया रोज की तरह मंगलवार रात खाना खाने के बाद सो रहे थे।

बुधवार सुबह जब सोकर उठे तो देखा कि बाथरूम का दरवाजा बंद था।

बताया जा रहा है कि इस काफी आवाज देने के बाद भीतर से कोई आहट न मिलने पर सहकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए तो दंग रह गए। देखा कि शिवम सिंह का शव बाथरूम में बेडशीट के सहारे उसका शव लटक रहा था।

यह माजरा देख सहकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। शिवम सिंह ने यह कदम क्यों उठाया इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!