August 8, 2026 6:09 am

चिनहट: होली पर्व और रमजान पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक 

इस दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए की अपील 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। होली पर्व और रमजान पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशन में गुरुवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपील करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया। इस मौके पर पीस मीटिंग में शामिल हुए धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से कहा कि किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देंगे। साथ ही यह भी कहा कि इस दौरान किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

आगामी होली पर्व और रमजान पर्व पर सुरक्षा को लेकर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशन व इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार मौजूद रहे।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि होली और रमजान (ईद) एक ऐसा पर्व है जो भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हर रंग के दौरान कोई किसी तरह का हुड़दंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीस मीटिंग में शामिल हुए दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से अपील करते हुए इंस्पेक्टर ने कहा कि भले ही लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हों लेकिन सच्चाई यह है कि होली पर्व और ईद पर्व भाईचारे का संदेश देता है और इस दौरान हर नाराजगी को दूर करते हुए लोग एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई देते हैं। इस मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं तथा चिनहट क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!