August 8, 2026 2:14 am

चौक कोतवाली के चार पुलिसकर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडल, मुख्यमंत्री ने भेजे प्रमाण पत्र, चौक एसीपी ने किया सम्मानित

लखनऊ। लखनऊ के चौक कोतवाली में महाकुंभ प्रयागराज 2025 के लिए चार पुलिसकर्मियों को सेवा मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ये सम्मान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए थे।

चौक एसीपी राजकुमार सिंह ने कांस्टेबल संदीप प्रजापति, कांस्टेबल हिमांशु सिंह,कांस्टेबल नीलमणि बाजपेई और कांस्टेबल वीना वर्मा को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान विश्व के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया है। इस आयोजन को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।

प्रमाण पत्र में सुरक्षा क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई है, जिसके फलस्वरूप उन्हें महाकुंभ सेवा मेडल प्रदान किया गया।

चौक एसीपी राजकुमार सिंह ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों को महाकुंभ 2025 में उनकी सेवाओं के लिए राष्ट्रीय मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!