August 8, 2026 2:31 am

चौक चौराहे पर ई-रिक्शा से यातायात बाधित 

लखनऊ-पुराने लखनऊ का मुख्य चौक चौराहे पर जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते दिनभर में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। चौराहे पर ई-रिक्शा इधर-उधर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। मुख्य चौराहा पर चारों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों का प्रमुख केंद्र है, इसलिए थोड़ी सी अव्यवस्था भी लंबे जाम का कारण बन जाती है।

जाम की समस्या से स्थानीय व्यापारी और आम नागरिक बेहद परेशान हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक जाम में फंस जाते हैं, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि यह समस्या अब नासूर का रूप ले चुकी है और इसके स्थायी समाधान की सख्त जरूरत है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नगेश उपाध्याय ने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण और ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जाता है और जाम की समस्या को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!