August 8, 2026 2:26 am

छात्रा का कातिल पहुंचा सलाखों के पीछे, घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद

मोहनलालगंज क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित धर्मावत खेड़ा गांव निवासी बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रियांशी रावत की रविवार को दिनदहाड़े चाकू से गला रेत कर हत्या करने वाले कातिल आलोक रावत को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस को हत्या में इस्तेमाल खून से सना चाकू व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

सनद रहे कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित धर्मावत खेड़ा गांव निवासी पूनम रावत की 20 वर्षीय बेटी प्रियांशी एक निजी स्कूल में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी। रविवार को उसकी मां पूनम की जरूरी काम से बाहर गई थी और घर पर प्रियांशी और उसकी छोटी बहन महक घर पर थी। पूनम ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे बीबीडी क्षेत्र स्थित लोनापुर गांव निवासी आलोक रावत घर जा धमाका। घर में मौजूद बेटियों ने भीतर आने से रोकना चाहा कि बेख़ौफ़ आलोक घर में घुसकर प्रियांशी रावत के ऊपर ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुलाने के बाद बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग निकला था।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज और डीसीपी दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी की क्राइम की संयुक्त टीम ने सोमवार को खूनी आलोक रावत को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की मां पूनम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो साल पहले से उनकी बेटी प्रियांशी और आलोक से शादी के लिए रिश्ता तय हुआ था। बताया जा रहा है इसी दौरान छात्रा को पता चला कि जिस आलोक से शादी तय हुई है वह तो नशेड़ी है। इसकी जानकारी मिलते ही बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रियांशी रावत साफ मना कर दी थी कि ऐसे युवक से शादी नहीं करनी है। बताया जा रहा है कि इसकी भनक लगते ही खूनी आलोक छात्रा के घर पहुंचा और चाकू मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!