न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन कार्यक्रम लगाया, जिसमें लगभग 3 दर्जन जिलो से आये कई सैकड़ा लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लोगों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उत्पीड़न , भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाय और जहां जरूरत हो, कठोर कार्यवाही की जाय।
जनता दर्शन में भूमि विवाद ,दुर्घटनाओं से संबंधित , चकबंदी,अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, , भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। उप मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक- एक व्यक्ति की समस्या को उनसे सीधे संवाद करते हुए सुना।
उप मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, सीतापुर, फतेहपुर, कानपुर देहात, पीलीभीत बाराबंकी व रायबरेली के जिलाधिकारी, लखीमपुर, बहराइच, व सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक, सहित शासन के कई वरिष्ठ अधिकारियो से दूरभाष पर समस्याओं के निस्तारण के बावत वार्ता की।
जमीन सम्बन्धी अधिकांश प्रकरणों में उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा जाय और सार्थक समाधान कराया जाय।




